चूरू: सदर थाना पुलिस ने पुलिस लाइन के पास की नाकाबंदी, वाहनों की ली सघन तलाशी
Churu, Churu | Mar 1, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के पुलिस लाइन के पास सदर थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबन्दी कर वाहनों की सघन तलाशी ली और काले शीशे लगे वाहनों व बाइक पर कार्यवाही की। सदर थानाधिकारी बलवन्त सिंह ने शाम सात बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर चूरू में सदर पुलिस ने शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक यह नाकाबन्दी लगाई है।