नवाबगंज: प्यारेपुर सरैया में भीषण गर्मी के बीच जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह द्वारा विकास खण्ड मसौली अन्तर्गत गौ आश्रय स्थल प्यारेपुर सरैया का रविवार करीब 1 बजे औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के लिए उपलब्ध पेयजल, चारा, छायादार व्यवस्था तथा समुचित संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।