प्रयागराज: चौफटका स्थित सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव के आवास पर रोज़ा इफ़्तार का हुआ आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल
रमज़ान के पाक महीने में रोज़ा रखकर खुदा की इबादत की जाती है तथा देर शाम को रोजा इफ्तार किया जाता है इसी क्रम में आज शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी के चौफटका स्थित आवास पर रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने शामिल हुए,उन्होंने बताया कि हर वर्ष रमज़ान के महीने में इस तरह का आयोजन किया जाता है।