प्रयागराज: डीएम कार्यालय पर कांग्रेसियों ने बैंक खाता सीज किए जाने को लेकर किया प्रदर्शन राष्ट्रपति को संबोधित सौपा ज्ञापन
कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता सीज किए जाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसियों ने इस मामले पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर दिया। पार्टी महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया। ज्ञापन के जरिए कहा गया कि चुनाव के दौरान आयकर विभाग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।