प्रयागराज: शहर के अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, चोरी की 13 बाईक बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना उतरांव व एसओजी गंगानगर की संयुक्त टीम द्वारा शहर के कचहरी, शादी समारोह आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 13 मोटरसाइकिललें बरामद की गई है, पकड़े गए अभियुक्तों के ऊपर जनपद के विभिन्न स्थानों में कई आपराधिक मामले के मुकदमे पहले से दर्ज है