पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने रविवार को सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ मिलकर थाना परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया।इस दौरान वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने खुद झाड़ू उठाकर पूरे थाना परिसर की सफाई की। कार्यालय, बैरक, परिसर और आसपास के इलाके को चमकाया गया।