बक्सर: बीपीएससी परीक्षा को लेकर प्रभारी एसपी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटल, लॉज की हुई जांच
Buxar, Buxar | Sep 13, 2025 आज 13 सितंबर को होने वाली बीपीएससी परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। देर रात शहर के विभिन्न होटल, लॉज, धर्मशालाओं एवं अन्य ठहरने वाले स्थलों पर पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया। प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर पूछताछ किया।