रॉबर्ट्सगंज: घोरावल के कड़िया गांव में करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत
घोरावल के कड़िया गांव में करंट की चपेट में आने से रविवार सुबह 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई,बालक पानी भरने के लिए सबमर्सिबल ऑन करने गया था इसी दौरान करंट लगने से वह अचेत हो गया परिजनों को सूचना मिलने पर तत्काल उसे लेकर घोरावल chc ले गए,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।