पीलीबंगा: गौसेवा के लिए श्री केशरदेव दरबार ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, श्री कृष्ण गौशाला को भेंट की 11 बोरी खल
गौसेवा और गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में श्री केशरदेव दरबार की ओर से निरंतर सराहनीय पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज रविवार को श्री केशरदेव दरबार के संचालक भामाशाह बाबा चेतराम ने श्री कृष्णा गौ सेवा समिति वार्ड नंबर 11 को 11 बोरी खल का सहयोग प्रदान किया यह सहयोग समिति के अध्यक्ष सुरेश जिंदल को भेंट किया गया। कार्यक्रम में अनेक लोग उपस्थित थे।