सूरजगढ़: रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अवगिल गांव से अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में मानिकपुर थाना की पुलिस ने मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अवगिल गांव में छापेमारी कर र्मानिकपुर थाना कांड संख्या 42/26 रंगदारी मांगने के मामले में अवगिल गांव के रहने वाले छबीला यादव के पुत्र नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 3:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 27 मार्च 2026 को इसकी शिकायत की गई थी.