चंद्रपुरा में 20 हजार करोड़ का निवेश! 1600 मेगावाट की नई बिजली परियोजना से खुलेंगे रोजगार के रास्ते
Bokaro: बोकारो के चंद्रपुरा में डीवीसी 800-800 मेगावाट की दो नई बिजली इकाइयां स्थापित करने की योजना बना रहा है। करीब 20 हजार करोड़ रुपये के संभावित निवेश वाली इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
वहीं, चंद्रपुरा में राष्ट्रीय स्तर का नाट्य महोत्सव, ऑडिटोरियम और रिक्रिएशन सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर चेयरमैन ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
मौके पर डीवीसी और एसटीएमएम अस्पताल की ओर से टीबी जागरूकता एवं मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि जिले में करीब 2,000 टीबी मरीज चिह्नित हैं। उन्होंने नियमित दवा और पौष्टिक आहार के महत्व पर जोर दिया।
चंद्रपुरा को बिजली परियोजना के साथ कौन-कौन सी नई सौगातें मिल सकती हैं? स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें CurrentBokaro पोर्टल पर।
#DVC #Chandrapura #BokaroNews #PowerProject #JharkhandNews #CurrentBokaro
Chas, Bokaro | Nov 13, 2026