दूनी: भगत सिंह सेना के सुप्रीमो नरेश मीणा ने देर रात घाड़ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए
"भगत सिंह सेना के सुप्रीमो और देवली-उनियारा क्षेत्र से उप चुनाव लड़ चुके नरेश मीणा देर रात घाड़ थाने के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचाने पर थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। वे शादी से लौटते समय थाने से 40-50 मीटर दूर लहूलुहान हालत में पड़े बाइक सवार को देखकर रुके।