मिर्ज़ापुर: चिल्ह कोतवाली पुलिस ने 1 किलो 220 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चिल्ह कोतवाली पुलिस ने 1 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त विजय शंकर पुत्र लाल जी निवासी देवपरवा को गिरफ्तार कर लिया।