मिर्ज़ापुर: कछवा क्षेत्र के खैरा चौराहे पर अवैध वसूली को लेकर हुए गोली कांड में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बताते चले कि कल शुक्रवार को हुए गोली कांड के मामले में कछवा पुलिस ने शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे दो आरोपियों को कछवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है विवेक सिंह और अमित सिंह को पकड़ा गया है जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार है घटना 11 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे की है दो बाइक सवार विवेक सिंह और बऊ यादव ने खैरा के रहने वाले 20 वर्षीय मनीष पांडे के पैर में गोली मारी थी