मिर्ज़ापुर: बीएलजे के मैदान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद का पुतला दहन से पूर्व पुलिस ने छीना, वीडियो हो रहा वायरल
बीएलजे के मैदान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा सांसद रामजी लाल सुमन का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने से पूर्व पुलिस ने पुतला छीन कर वाहन में रख लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हो गया। राणा सांगा के अपमान पर हिंदू समाज मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान पुतला दहन करने का प्रयास किया गया।