मिर्ज़ापुर: सपापार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में स्वाभिमान संविधान समारोह का आयोजन, प्रशासन ने जुलूस की नहीं दी अनुमति
शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे रमई पट्टी स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में समाजवादी पार्टी द्वारा स्वाभिमान संविधान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर यादव पर दर्ज मुकदमे को लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह एक नहीं 100 मुकदमे से भी नहीं डरेंगे।