जमुई: नवीनगर से गायब युवक एक सप्ताह बाद मंझवे के पास भटकते हुए मिला, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 नवीनगर बाजार से 31 मई रविवार से गायब ताजपुर निवासी अशोक महतो के पुत्र अमित कुमार एक सप्ताह के बाद रविवार की शाम मंझवे के पास भटकते हुए मिला। युवक को याददाश्त नहीं था वह किसी को पहचानने में भी असमर्थ था। उंसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रातभर इलाज के बाद सोमवार की सुबह 8:00 बजे तक भी युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।