महोबा: महोबा के नवागंतुक सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों की लेटलतीफी पर जताई नाराजगी
Mahoba, Mahoba | Jun 9, 2026 महोबा जिले के नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने जिला महिला अस्पताल और जिला पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मरीजों को मिल रही सुविधाओं और गर्मी से बचाव के इंतजामों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, एसएनसीयू, आयुष्मान वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी आदि देखे। सफाई व्यवस्था ठीक मिलने पर संतोष जताया।