भरतपुर में बुधवार को मौसम ने करवट बदला। सुबह होते होते आसमान में बादल छा गए। जिसके बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास हुआ। पिछले कई दिनों से दिनों दिन बढ़ रहे तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया था। दोपहर में धूप में बैठना भी मुश्किल हो चला था। लोगों ने सर्दी के कपड़ों को बंद करना भी शुरू कर दिया था लेकिन आज सुबह से ही