कोंच: जनगणना की तैयारियों को लेकर कोंच में प्रगणकों का दूसरा प्रशिक्षण सम्पन्न
Konch, Gaya | Apr 23, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के 11वें दिन चौथी टीम को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनर रामजय सिंह ने किया। उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को ट्रेंड की।