लालगंज: पूर्वा औसान सिंह गांव के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल राहगीर और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एक को रेफर किया गया
ड्रमंडगंज हलिया मार्ग के पूर्वा औसान सिंह गांव के पास रविवार देर शाम करीब 8:30बजे अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे राहगीर तथा बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हलिया थाने की पुलिस ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया एंबुलेंस से भेजा। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद राहगीर की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।