Public App Logo
🇮🇳 देशभक्ति के रंगों से सजी सांस्कृतिक संध्या! 🇮🇳 बीका, हाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ने राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दिया। ✨ जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिले के 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। 🎶 ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’, ‘झाँसी की रानी’, ‘शहादत’ और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 🇮🇳 साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के 19 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 🏆 उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति से सराबोर यह शाम स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी यादगार बना गई। भारत माता की जय! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 Information & Public Relations Department, Government of Bihar #IndependenceDay #HarGharTiranga #Vaishali #Hajipur #Bihar #Deshbhakti #AzadiKaAmritMahotsav - Vaishali News