गोला: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में गोला के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई जागरूकता रैली
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को वन विभाग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली बड़हलगंज से निकलकर झुमिला, मदरिया, उपनगर गोला होते हुए तहसील प्रांगण में जाकर समाप्त हुई। रैली के दौरान वाहनों पर व हाथों में स्लोगन लेकर, सांसे हो रही कम आओ वृक्ष लगाए, जीवन के लिए वृक्ष है जरूरी, जैसे नारे लगा रहे थे।