गोला: मेन चौक पर भाजपाइयों ने जिला कोषाध्यक्ष की मौजुदगी में कमलेश पासवान के चौथी बार जीत दर्ज करने पर बाँटी मिठाईयाँ
गोरखपुर जनपद के गोला कस्बे में स्थित मेन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान की लगातार चौथी बार जीत पर जमकर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि लगातार चौथी बार जीतकर कमलेश पासवान ने इतिहास बनाया है। इसी केे साथ एनडीए की जीत से प्रधानमंत्री मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है।