गोला: गोला थाना क्षेत्र के देवकली गांव की एक युवती ने ऑनलाइन शॉपिंग में रिफंड पाने की लालच में गंवा दिए 15499 रुपये
गोला थाना क्षेत्र के देवकली गांव की एक युवती ने ऑनलाइन शॉपिंग में रिफंड पाने की लालच में 15499 रुपये गंवा दिए। देवकली निवासी प्रीति ने तहरीर में लिखा है कि ऑनलाइन शापिंग एप से 305 रुपया का सामान आर्डर किया था। जिसका पेमेंट फोनपे से किया था। सर्वर की समस्या की वजह से दो बार पेमेंट हो गया तो शापिंग एप के शिकायती नंबर पर कॉल कर रुपया रिफंड करने के लिए कहा।