शामली: शामली जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज का त्यौहार, बसों और ट्रेनों में रही भीड़
Shamli, Shamli | Nov 11, 2026 शामली जिले में भैया दूज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। त्यौहार के मद्देनजर एक दिन पूर्व से ही बसों व रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नजर आई। बुधवार को बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना की। त्यौहारों के चलते शामली में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस द्वारा भी चाक चौबंद सुरक्षा इंतेजामात किए गए।