#बलिया #बेल्थरारोड के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी (#NCPA) में #दीपावली का पर्व बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, रंगारंग #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साह के बीच धूमधाम से मनाया गया। किसी ने #मिट्टी और क्ले से आकर्षक दीये बनाए तो किसी ने रंगों से दीप सजाए, वहीं मनमोहक रंगोलियों और तोरण निर्माण ने विद्यालय परिसर को दीपावली के रंगों से रोशन कर दिया। कक्षा के अनुसार आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय #प्रबंधक #सतीश दुबे ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव को मजबूत बनाते हैं। इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों को भी मिठाइयां वितरित कर पर्व की खुशियां साझा की गईं।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#NCPABeltharaRoad #DiwaliCelebration #SchoolActivities #KidsCreativity #BalliaNews