#बलिया दीपों की रोशनी से जगमगाया #बेल्थरारोड का ऐतिहासिक श्री मानस मंदिर, #दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक आदर्श जी और आदर्श नगर पंचायत के #चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों, भाजपा पदाधिकारियों, सभासदों और नगर के गणमान्य लोगों ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। दीपों की जगमगाहट से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय और प्रकाशमय हो उठा। कार्यक्रम में #भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी उर्फ लड्डू बाबा, सभासद सतीश गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि सज्जन आर्य, आदित्य सिंह, पंकज मोदी, शिवमंगल गुप्ता विक्की, रमेश मद्धेशिया, मृत्युंजय गुप्ता समेत अनेक लोग शामिल हुए। सभी ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#DiwaliCelebration #BeltharaRoad #ShriManasMandir #FestivalOfLights #BalliaNews