नवाबगंज: बाराबंकी में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई नीट-यूजी परीक्षा
बाराबंकी में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट-यूजी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 2788 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ, जहां मेटल डिटेक्टर और विशेष स्कैनिंग उपकरणों से सघन जांच की गई।