गायघाट: सिविल सर्जन ने किया गायघाट सीएचसी का औचक निरीक्षण, अस्पताल कर्मियों में मची खलबली
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। इसका खुलासा मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे तब हुआ, जब सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी