कुलपहाड़: बेलाताल में 10 सेकंड की आंधी से 10 घंटे गुल रही बिजली, 80 गांव अंधेरे में डूबे
बेलाताल में सोमवार दोपहर करीब एक बजे तेज आंधी का एक झोंका और कुछ मिनट की बारिश ने विद्युत व्यवस्था की पोल खोल दी। महज 10 सेकेंड चली आंधी से एक बड़ा पेड़ 11 हजार केवी लाइन पर गिर गया, जिससे तार टूट गए और तीन 33 केवी विद्युत फीडर बंद हो गए। इसके चलते क्षेत्र के लगभग 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली न मिलने से ग्रामीण परेशान।i