बटियागढ़: सादपुर चौकी पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ा
रजपुरा थाना की सादपुर चौकी पुलिस ने थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 34/18 मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारन्टी पूरन सिंह लोधी उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मागदर्शन में रजपुरा थानाप्रभारी शत्रुघन दुबे के नेतृत्व में सादपुर चौकी प्रभारी पुरषोत्तम मिश्रा,आरक्षक घनश्याम सेन ने कार्यवाही की