बटियागढ़: नीमन तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलटा मैदा से भरा ट्रक, चालक व परिचालक को आई मामूली चोट
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहे पर मैदा से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में ट्रक चालक और परिचालक मामूली घायल हुए उक्त ट्रक मैदा लेकर उत्तरप्रदेश से जबलपुर जा रहा था जो बटियागढ़ बकस्वाहा मार्ग पर नीमन तिराहे पर ब्रेक फेल हो जाने से हादसे का शिकार हो गया,हादसे वाली जगह बिजली ट्रांसफार्मर भी था गनीमत रही ट्रक बिजली ट्रांसफार्मर से नहीं टकराया