बटियागढ़: आंजनी गांव में करंट लगने से 6 साल के बच्चे की दुःखद मौत,बटियागढ़ थाना क्षेत्र की घटना
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आंजनी गांव में करंट की चपेट में आने से 6 साल के बच्चे की दुःखद मौत हो गई..जानकारी के अनुसार मृतक अमर पिता राजेश नागर मक्के के खेत में डले बिजली तार के सम्पर्क में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई परिजन तत्काल ही अस्पताल लेकर पँहुचे जंहा ड्यूटी डॉक्टरों में म्रत घोषित कर दिया,बटियागढ़ थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जायगी