बटियागढ़: बाढ़ की स्थिति में सिर पर बाइक रखकर पानी से निकलते युवक का वीडियो वायरल, सुनवाहा का बताया जा रहा वीडियो
समूचे क्षेत्र में पिछले दो दिनों से भारी वारिश से बाढ़ के हालात हैं, लोग बाढ़ और जलभराव के कारण जगह जगह फंसे हुए हैं, बटियागढ़ ब्लाक के सुनवाहा गांव से एक अजीब नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक युवक सिर पर बाइक रखकर पानी से निकलता दिखाई दे रहा.करीब 5 फ़ीट गहराई से खतरे की परवाह किये बिना यह युवक बाइक का वजन उठाकर बाढ़ के पानी से निकला