भीलवाड़ा: पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित मसानिया भैरुनाथ मंदिर में 751 किलो लाल मिर्च का हवन, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
भीलवाड़ा। शहर के पंचमुखी मोक्ष धाम स्थित प्राचीन मसानिया भैरवनाथ मंदिर में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहाँ माँ बगलामुखी को प्रसन्न करने के लिए 751 किलो सूखी लाल मिर्च का विशाल हवन किया गया। यह परंपरा पिछले 10 वर्षों से निरंतर चली आ रही है, लेकिन इस वर्ष मिर्च की मात्रा ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मंदिर के युवा अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने जानकारी दी।