लातेहार: जिला स्थापना दिवस पर प्रशासन द्वारा जिला निर्माण संघर्ष समिति के लोगों को उपेक्षित किया गया: मुरली प्रसाद
जिला निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक सह लोजपा आर के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इसे ऐतिहासिक बनाया जा रहा है लेकिन जिला बनाने में संघर्ष समिति के लोगों को प्रशासन द्वारा कोई खबर नहीं की गई है।