कुंडा: यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी ने उठाए सवाल, X हैंडल पर पोस्ट कर सरकार पर साधा निशाना
यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर जहां एक तरफ विपक्ष लगातार हमलावर है तो वहीं अब कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने भी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट कर ताबड़तोड़ हो रहे एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए लिखा है कि अपराधियों का यदि रियल एनकाउंटर होगा तो सवाल नहीं उठेगा लेकिन भरोसे का एनकाउंटर हो जाए तो सवाल उठना लाजिमी है।