खानपुर: खानपुर कस्बे के बड़ा बाजार गणेश मंदिर की गली में दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी की चोरी की
खानपुर कस्बे के बड़ा बाजार गणेश मंदिर की गली में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर नकदी की चोरी कर ली। कानपुर थाना पुलिस ने आज रविवार को शाम 5:00 के लगभग बताया कि गणेश गली स्थित भगवान जैन के मकान पर दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने दोपहर 12:00 से लेकर 2:00 के बीच में मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व एक से डेढ़ लाख रुपए पर हाथ साफ कर लिया ।