मोदनगंज: पुलिस ने वरक्षी विगहा गांव से हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
ओकरी थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वरक्षी विगहा गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सुरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश काफी समय से कर रही थी।