गाज़ियाबाद: राजनगर में मेयर सुनीता दयाल व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह ने आयोजित की प्रेसवार्ता, अंतरिम बजट पर हुई चर्चा
आत्मनिर्भर भारत को समर्पित अंतरिम बजट बीते गुरुवार को पेश किया गया, जिसे लेकर रविवार को गाजियाबाद के राजनगर में गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल अग्रवाल की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान गाज़ियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह भी मौजूद रहे।