खोदावंदपुर: अधिकारियों की टीम ने खोदावंदपुर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण, सेविकाओं को दिए आवश्यक निर्देश
खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र में अधिकारियों की टीम ने विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व सहायिकाओं को आवश्यक निर्देश दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ नवनीत नमन द्वारा दौलतपुर पंचायत के केंद्र संख्या- 10 एवं 11 सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा कई केंद्र का निरीक्षण किया गया।