खोदावंदपुर: तारा स्थित नवनिर्मित मंदिर तारकेश्वर धाम में नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फफौत पंचायत के तारा गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर तारकेश्वर धाम परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार की सुबह बैंड बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ तारकेश्वर धाम तारा परिसर से निकली। वहीं इस कलश शोभायात्रा में 151 नर-नारियों ने भाग लिया।