खोदावंदपुर: सिरसी गांव स्थित ग्रामीण पथ पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक महिला हुई जख्मी
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी गांव स्थित ग्रामीण पथ पर रविवार को ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी की पहचान सिरसी निवासी मोहम्मद तौहीद की पत्नी मोबिना बेगम के रूप में किया गया है। परिजनों द्वारा जख्मी महिला को तत्काल इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर बेगूसराय रेफर कर दिया।