मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव स्थित वार्ड दो में अचानक आग लग जाने से चार घर जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल,पुलिस सहित स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।