खोदावंदपुर: खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चारदीवारी पूर्ण कराने के कार्य में डीएम एवं सीएस के आदेश को दिखाया जा रहा ठेंगा
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर परिसर में वर्षों से अधूरे पड़े चारदीवारी निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए डीएम एवं सीएस के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों में असन्तोष व्याप्त है। एक सप्ताह के अंदर चारदीवारी निर्माण कार्य शुरू नही होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धरना देने की बात कही।