खोदावंदपुर: चलकी चौक स्थित ज्वेलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने की लगभग ₹5 लाख से अधिक मूल्य के जेवरात की चोरी
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर पंचायत के चलकी चौक स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर का ताला व लॉक तोड़कर बीती रात लगभग पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। ज्वेलर्स दुकान के मालिक व समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थानाक्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सोनी द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दिया।