घाघरा: घागरा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की धूमधाम से पूजा हुई
Ghaghra, Gumla | Oct 15, 2026 घागरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एवं मंदिरों में नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां स्कंदमाता की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।