बांसवाड़ा: हाउसिंग बोर्ड में खूनी वारदात: नल फिटिंग के पाइप से सिर पर वार कर सास की हत्या, वारदात के बाद आरोपी जमाई फरार
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर पर काम कर रही 60 वर्षीय वृद्धा ललिता पत्नी देवीलाल डाबी पर उनके ही जमाई संजय ने नल फिटिंग करने वाले भारी पाने से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में ललिता देवी गंभीर रूप से घायल होगईं,जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। हुई मौत शव पीएम कर सोंपा।