गोपालगंज: पोस्ट ऑफिस चौक के पास कपड़ा चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, जाँच मे जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक के पास कपड़ा चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वहीं इस बात की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा जब पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक के द्वारा एक दुकान से कपड़ा चोरी कर लेकर भाग रहा था।